संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी ।। कश्मीर में हुए हमले को लेकर बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद ने राष्ट्रपति को संबोधित जिला अधिकारी वाराणसी को पत्र देकर बताया कि जिस प्रकार से हिंदू श्रद्धालुओं से भरी बस के जत्थे पर कायराना हमला इस्लामी जिहादियों के द्वारा किया गया । वह संगठन पाकिस्तान पोषित है जिससे हिंदू जनमानस में रोष व्याप्त हैं इस घटना में संलिप्त आरोपियों पर कठोर कार्यवाही होना चाहिए । इस दौरान बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री कन्हैया सिंह,देवेश,मुकेश,सौम्य पाण्डेय,शनि चौरसिया,सूर्या सेठ,शुभम सेठ,सियाराम,राजेश श्रीवास्तव,विकास,सुनील,पवन पाठक आदि लोगो के द्वारा ज्ञापन दिया गया।