UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*जीवन के एक पड़ाव को पूरा कर समाज की सेवा करके जो वापस लौटता है वह सबका अजीज बन जाता है।*

Updated on: 17 April, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*रिटायरमेंट होने पर विदाई समारोह के साथ किया गया सम्मान ।**तीन एच वी और चार एएनएम हुए सेवानिवृत्त।*हरहुआ।* पीएचसी हरहुआ पर लम्बी स्वास्थ्य सेवा देने के उपरांत तीन एच वी और चार एएनएम का एक विदाई समारोह में सम्मान के साथ चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों ने भावपूर्ण विदाई कर उनके सेवाकाल के योगदान की प्रशंसा की। एच वी विमला देवी उपकेंद्र गहुरा अमरावती देवी उपकेंद्र आयर व राधा मिश्रा उपकेंद्र गुरवट और एएनएम निर्मला देवी उपकेंद्र अटेसुआ,सरस्वती सिंह उपकेंद्र गनेशपुर,आनन्दी चौबे उपकेंद्र आदमपुर व मीना सिंह आयर उपकेंद्र पर सेवाएं प्रदान करती रहीं। बिदाई समारोह में प्रमुख रूप से प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सन्तोष कुमार,चिकित्सक डॉ0 ओमप्रकाश,डॉ0 मनु चतुर्वेदी,डॉ0 राजकुमार,एचईओ सन्तोष कुमार बीपीएम बसंतलाल श्रीवास्तव व सच्चिदानन्द गुप्ता सहित एएनएम,आशा संगिनी व पीएचसी कर्मियों ने अपनी भावनाओं से स्वागत सम्मान किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News