UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मार्कण्डेय महादेव मंदिर धाम कैथी के पुजारी नितेस गोस्वामी ने बताया क्यो मनाया जाता है महाशिवरात्रि का पर्व*

Updated on: 05 June, 2026

विनोद यति की खास रिपोर्ट

 

चौबेपुर-महाशिवरात्रि का व्रत विशेष फलों को प्रदान करने वाला होता है महादेव की कृपा और वरदान अवश्य मिलता है मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है मार्कण्डेय महादेव मंदिर धाम कैथी वाराणसी के पुजारी नितेस गोस्वामी जी का कहना है  महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। माघ फागुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व पत्नी पार्वती की पूजा होती हैं। यह पूजा व्रत रखने के दौरान की जाती है। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है| भारत सहित पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News