UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

विजन बिल्डिंग वी-3 विषयक चार दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

Updated on: 17 April, 2026

संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। जीवन के प्रगति पथ पर संगठित होकर ही हम आगे बढ़ सकते हैं उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जनपद वाराणसी के विकास खण्ड आराजीलाइन से चयनित जागृत प्रेरणा संकुल समिति के सदस्यों के चार दिवसीय "विजन बिल्डिंग वी-3" विषयक प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर उपायुक्त स्वतः रोजगार दिलीप कुमार सोनकर ने अपने सम्बोधन में कही।उन्होंने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी आपस में संगठित होकर आगे बढ़ने की कार्ययोजना बनाये अपने संगठन की ताकत को पहचाने और उसका सही दिशा में उपयोग करें।इस अवसर पर जिला मिशन प्रबन्धक विक्रम कुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण में दी गयी जानकारी को सभी अपने संकुल समितियों में लागू करेंगे।प्रशिक्षण कार्यक्रम के चार दिवसों में प्रशिक्षक राजेश कुमार द्विवेदी व अजय कुशवाहा द्वारा सत्रवार प्रतिभागियों को जानकारी देते हुए अगले पांच साल का लक्ष्य निर्धारित कराया गया जो कि प्रतिभागियों ने स्वयं आपसी सहमति से तय किया कि स्वास्थ्य,शिक्षा,गरीबी,नशा मुक्ति,सामाजिक सम्मान,रोजगार आदि क्षेत्रों में कार्य कर हम अपने संगठन को मजबूत बनाएंगे। बनाये गए विजन को प्राप्त करने की रणनीति एवं संकुल समिति की भूमिका के बारे में मुख्य रूप से विस्तार में जानकारी दी गयी।प्रशिक्षण में स्वेता कुमारी,अर्चना,अमरनाथ द्विवेदी,सुरेश तिवारी,मुलायम सिंह यादव,सुरेश पाण्डेय,नीरज कुमार उपस्थित रहे। समापन अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों,अतिथियों व प्रशिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रतिभागियों को प्रमाण -पत्र,ग्रुप फोटोग्राफ,बैग व यात्रा भत्ता वितरित कर प्रशिक्षण के समापन की घोषणा की।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News