संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज
विनोद नाथ यति
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व वारण्टी/फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0नं0-7089/12 स्टेट बनाम् राम उजागिर वगै० धारा 323/504 भा. द. वि. थाना चोलापुर से सम्बन्धित वारण्टी 1. रम्मन पुत्र श्यामलाल 2. राम उजागिर पुत्र श्यामलाल 3. महेश पुत्र साधू निवासीगण ग्राम भोहर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी, मु0नं0-4215/19 स्टेट बनाम् चिथरू वगै0 धारा 323/504/506 भा.द.वि. थाना चोलापुर से सम्बन्धित वारण्टी 1. नरेश पुत्र चिथरू यादव उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम नेहिया थाना चोलापुर जनपद वाराणसी तथा मु0नं0 15383/20 श्रीमती संगीता यादव बनाम् शिवशंकर वगै0 धारा 323/427/504/506 भा.द.वि. थाना चोलापुर से सम्बन्धित वारण्टी 1. दिनेश यादव पुत्र स्व0 केदार यादव, 2. सुनील यादव पुत्र स्व० केदार यादव निवासीगण ग्राम हरदासीपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को दबिश देकर आज दिनांक- 12.01.2024 को वारण्टीगण के घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में चौकी प्रभारी उ0नि0 मनीष पाल,उ0नि0 अरविन्द यादव,उ0नि0 हर्षमणि तिवारी,हे0का0 दिनेश यादव,हे0का0 रूबेश सिंह,हे0का0 श्रीकान्त यादव,का० नवजीत सरोज,हे0का0 सुरेश राम सरोज,हे0का0 नीरज राय,हे0का0 विश्राम यादव,का0 विकास कुमार थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।