विनोद यती की खास रिपोर्ट
दिनाकं-02.01.2023 को ग्राम अहिराबीर निवासी दो बालक किशन पुत्र बबलू उम्र 07 वर्ष व नन्दन पुत्र कमलेश उम्र 12 वर्ष घर से खेलने के लिए निकले और वापस नही आये परिजनों द्वारा काफी तलाश किया गया पर नही मिले । परिजनो के तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-03/2023 धारा-363 भादवि पंजीकृत किया गया था ।
श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी व श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा कमिश्नरेट वाराणसी के निकट पर्यवेक्षण में गुमशुदा बच्चो की सकुशल बरामदगी हेतु थाना फूलपुर की गठित पुलिस टीम द्वारा पूर्ण मनोयोग व सतत् प्रयास एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा उपरोक्त किशन व नन्दन को आज दिनाकं-05.01.2023 को सकुशल बरामद कर उनके परिजनो को सुपुर्द किया गया । बच्चो के सकुशल पाकर परिजनों द्वारा प्रसन्नता के साथ पुलिस टीम को धन्यवाद दिया गया एवं वाराणसी पुलिस की भूरी-भूरी प्रसशां की गयी । पंजीकृत अभियोग*-मु0अ0स0-03/2023 धारा 363 भादवि, थाना फूलपुर, गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी । *गुमशुदा बालको की बरामदगी करने वाली टीम का विवरणः-*01.उ0नि0 श्री शेषनाथ गोड़ - थाना फूलपुर ,कमिश्नरेट वाराणसी ।02. का0 सौरभ त्रिपाठी- थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी ।03. का0 निशान्त कुमार विश्वकर्मा - थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी ।