अतुल राय की खास रिपोर्ट
चौबेपुर/ वाराणसी: चोलापुर ब्लाक के चुमुकुनी गांव के प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार बच्चो ने गीत,नृत्य,नाटक मंचन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मचा कर वाहवाही लूटी। बेटी–बेटा एक समान,फागुन के उड़े रंग गीत के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया।बच्चों के कौशल कला देख अभिभावकों ने विद्यालय व्यवस्था की सराहना की।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार राय व साथ में सतेंद्र मिश्रा एवं प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह दीप प्रज्वलित कर सरस्वती मां की वंदना की।वहां मौजूद ग्राम पंचायत के सर्वश्रेष्ठ अभिभावकों को सम्मानित किया गया।बच्चों के प्रतिभा को निखारने का अवसर दिया गया इससे हमारे प्रदेश के बच्चों का भविष्य सुनहरा होगा इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक दुर्गेश चौबे संतोष यादव आदि ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार राय व साथ में सतेंद्र मिश्रा एवं प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह दीप प्रज्वलित कर सरस्वती मां की वंदना की।वहां मौजूद ग्राम पंचायत के सर्वश्रेष्ठ अभिभावकों को सम्मानित किया गया।बच्चों के प्रतिभा को निखारने का अवसर दिया गया इससे हमारे प्रदेश के बच्चों का भविष्य सुनहरा होगा इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक दुर्गेश चौबे,संतोष यादव आदि ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।