संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- आज दिनांक 02 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व मा) पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के शुभ अवसर पर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मुथा अशोक जैन द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन कमिश्नरेट वाराणसी में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर, उपस्थित समस्त अधिकारी / कर्मचारीगण को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने, हर वर्ष 100 घण्टे यानि हर सप्ताह 02 घण्टे श्रमदान करके स्वच्छता किये जाने एवं अन्य 100 व्यक्तियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किये जाने का प्रयास करने की शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को उपहार देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया । उक्त के दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात / लाईन श्री विक्रान्त वीर, पुलिस उपायुक्त अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल श्री नीरज कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन / लाईन श्री मनीष कुमार शांडिल्य, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज / लाईन श्री राज कुमार सिंह आदि अधिकारीगण एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।