UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*डॉक्टर चंद्रमा सिंह महिला महाविद्यालय शिव के पूरा सकलपुर वाराणसी पर काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव बच्चों ने लिया प्रतिभाग और हुए पुरस्कृत।*

Updated on: 20 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 अतुल राय

 

*वाराणसी* :-डॉक्टर चंद्रमा सिंह महिला महाविद्यालय शिव के पूरा सकलपुर वाराणसी पर "काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव "का कार्यक्रम हुआ।       सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण किया गया, दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया | 

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह प्रधानमंत्री के सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लिए जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राकेश कुमार सिंह जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन वाराणसी , विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश सिंह वीडियो सेवापुरी उपस्थित रहे |सांसद महोत्सव के कार्यक्रम में बच्चों ने गायन, वादन, नृत्य, नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं व अन्य विद्यालय के बच्चे प्रतिभाग किये । बच्चों के प्रतिभा को देखकर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष ने बच्चों को आशीर्वाद दिया | जो बच्चे प्रथम आए उनको पुरस्कृत करके प्रमाण पत्र दिया और आगे भविष्य में बच्चों को शुभकामनाएं दी , जिला से लेकर प्रदेश तक बच्चे आगे बढ़े यही हमारा अग्रिम शुभकामनाएं हैं | 

सांसद जी के इस कार्यक्रम से अभिभावक और बच्चे अति प्रसन्न थे। इससे बच्चे कला के क्षेत्र में प्रदर्शन करके आगे बढ़ेंगे मेरे गांव ,मेरे जिला ,मेरे प्रदेश, मेरे देश का नाम रोशन होगा | जिलाध्यक्ष ने कहा यह हमारे परिवार के बच्चे हैं सांसद जी जो यह कार्यक्रम चलाए हैं उसके लिए मैं पूरे जिले के प्रधान संगठन की तरफ से उनको धन्यवाद देता हूं।आगे ऐसा कार्यक्रम चलाए जाने पर संगठन की तरफ से पूरा सहयोग रहेगा। आज भी है सहयोग कल भी रहेगा और संगठन बच्चों को अलग से पुरस्कृत करके उनका नाम रोशन करेगा |

 

उपस्थित सांसद सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, विकासखंड अधिकारी राजेश सिंह, विद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ बाबा, विद्यालय के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन शिव शंकर शर्मा अवधेश मौर्य ने किया। सेवापुरी ब्लाक के एडीओ पंचायत योगेंद्र पाल ,जे इ आर ई एस मनोज मल्होत्रा कार्यक्रम का देखरेख में राकेश कुमार ,सचिव व विद्यालय परिवार लगा रहा। बच्चों के साथ जिलाध्यक्ष ने नारा लगाया भारत माता की जय वंदे मातरम वंदे मातरम ||

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News