UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*काशी विद्यापीठ छात्रसंघ से निवर्तमान अध्यक्ष शशि प्रकाश चंदन को जान से मारने की धमकी*

Updated on: 05 June, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्र संघ चुनाव से पहले व्यक्तिगत रंजिशों का दौर भी शुरु हो गया है। शुक्रवार को छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष शशि प्रकाश चंदन ने जान से मारने की धमकी का आरोप लगाकर विश्वविद्यालय के अंदरखाने में हो रही अवांछनीय गतिविधियों को उजागर कर दिया है।शशि प्रकाश चंदन ने मीडिया को बताया कि पिछले दिनों कुछ लोग अपनी बात मनवाने के लिए दबाव बना रहे हैं। वह विचारधारा की राजनीति नही दबंगई के पक्षधर हैं। सोशल मीडिया पर मुझे धमकी दी गई कि विश्वविद्यालय में मत आना। जब वह आए तो पता चला कि कुछ लोग मारने की तैयारी किये हुए हैं। इसके बाद मैं वहां से लौट गया। इस मामले में मैने डीआईजी, एसीपी समेत जिला प्रशासन को पत्र देकर घटना से अवगत करा दिया है।शशि प्रकाश ने धमकी देनेवाले का नाम बताया और कहाकि यदि मुझे कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार वही व्यक्ति होगा। उन्होंने कहाकि विचारधारा के स्तर को कोई किसी तो समर्थन देने के लिए स्वतंत्र है। किसी पर दबाव नही बनाया जा सकता। विश्वविद्यालय में न पढ़नेवाले लोग भी छात्रसंघ की राजनीति कर रहे हैं और अपने लोगों को चुनाव लड़वाने के लिए धमकियों का सहारा ले रहे हैं। हालांकि इस जानकारी के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News