UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

12 जून विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल श्रम विरोधी अभियान

Updated on: 17 June, 2026

सौरभ सिंह की खास रिपोर्ट

आज 12 जून विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल श्रम विरोधी अभियान उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में बालश्रम रोकथाम के लिए वाराणसी में सेवापुरी क्षेत्र में दलित युवा प्रेरणा मंच के द्वारा "सरकार हमारी आवाज़ सुने" कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 35से अधिक बच्चों ने बच्चों के बालश्रम में होने वाले विभिन्न तथ्यों पर चर्चा किया व गांव को बालश्रम मुक्त गांव बनाने के लिए मांग पत्र तैयार कर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा में आने वाली चुनौतियों को साझा किया गया व बाल श्रम में रोकथाम के लिए बच्चों व गांव को बालश्रम मुक्त गांव बनाने के लिए अपने मांग को रखा।

साथ ही साथ दलित युवा मंच के द्वारा बाल श्रम रोकथाम के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमें वाराणसी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पोस्टर के माध्यम से जन मानस जागरूकता कार्यक्रम किया गया। व विभिन्न प्रतिष्ठानो पर स्टीकर के माध्यम बालश्रम के बारे में नियोजक को जागरूक किया गया। व उनसे अपील किया गया कि वो कभी भी अपने प्रतिष्ठान में बाल श्रमिक नहीं नियोजित करेंगे।

बाल श्रम मुक्त समाज बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर बच्चों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम जैसे चित्रकला , दिवाल लेखन, जागरूकता रैली के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा देकर बाल श्रम को कम करने के लिए जागरुकता किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम दौरान ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार द्वारा बताया कि आज‌ पुरे विश्व में बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जा रहा है और अंतराष्ट्रीय श्रम संगठन ने इस वर्ष का थीम- "सभी के लिए समाजिक न्याय- बालश्रम समाप्ति" रखा गया है। बाल श्रम को कम करने के लिए हम सभी को एक जुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। ऐसे में आवश्यक है कि हम अपने आस पास के सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़े जिससे शिक्षा के अभाव के कारण जो बच्चे बाल श्रम में शामिल हैं उनको बालश्रम करने से रोका जा सकता है। हम अपने गांव को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए कार्य करें।

इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार, राजेश कुमार बच्चो के मांग को सुने व अपने ग्राम पंचायत को बाल हितैषी गांव बनाने हेतु कहे कार्यक्रम में श्यामसुंदर, रोहित, नीलम, रोशनी, किशन, आशीष, गुंजा, सलमान, मोहित साधना निम्न लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News