अतुल राय की खास रिपोर्ट
*रामेश्वर*। जीवन में शारीरिक शौष्ठव का महत्व है जो खेलों के जरिये हमें स्वास्थ्य प्रदान करता है। खेल जीवन का अभिन्न माध्यम है।युवा इसे खेल की भावना से खेलकर ऊँचाइयाँ हासिल करें। उक्त बाते युवा कार्यक्रम व् खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र संगठन वाराणसी के जिला युवा अधिकारी निखिल गुप्ता ने बतौर ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओ को सम्बोधित करते हुए पूरे खेल मैदान में व्यक्त की। आगे उन्होंने ने युवाओ को सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के साथ बढ़ने का सन्देश दिया।और खिलाडीयो में पुरष्कार वितरित किया। प्रतियोगिता में बालीबाल खेल में रामेश्वर प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान परसीपुर ने हासिल किया तो वही खो -खो बालिका वर्ग में हिरमपुर की टीम ने बाजी मारी साइकिल रेस में अंशु विश्वकर्मा एवं अंतिमा मौर्या प्रथम स्थान पर रही। लंबी कूद में जय विश्वकर्मा विजयी रहे। प्रतियोगिता में बरेमा,रामेश्वर,नैपुरा,पचवार,हिरमपुर गोसाईपुर व् भिटकुरि के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। रेफरी को विशेष पुरष्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जयप्रकाश मौर्य संदीप मौर्या राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक शिव प्रताप सिंह देवेंद्र कुमार पटेल पूर्व एनवाईवी व बीडीसी विशाल कुमार गुप्ता सहित भारी संख्या में दर्शको सहित खिलाड़ी उपस्थित रहे।