विनोद नाथ यती की खास रिपोर्ट
वाराणसी-पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी महोदय के आदेश के क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के कुशल निर्देशन में थाना चौक पुलिस टीम द्वारा दिनांक (03.03.2022 को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मु0अ0सं0-12/2023 धारा 379,411 भादवि व मु0अ0सं0-17/2023 धारा 379,411 भादवि थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त 1. सूरज कुमार पुत्र स्व0 लकडू कुमार निवासी सदर बाजार थाना कैट कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 25 वर्ष, 2. मुन्ना राय पुत्र स्व0 विशुन दयाल राय RO सिरपुरा गाँव बारा जिला नेपाल उम्र 43 वर्ष को मय चोरी की बजाज पल्सर UP 65 DB 1468 व स्प्लेण्डर UP 65 U 1084 स्पेलेंडर के साथ दालमण्डी मोड़ के पास में समय 19.30 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।उ0नि0 श्री अनिल कुमार गिरि चौकी प्रभारी,नि0 अभिनव श्रीवास्तव चौक प्रभारी काशीपुरा,हे0का0 सुनील सरोज,आरक्षी दीपक कुमार,आरक्षी कां() रोहित कुमार थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी मौजूद रहे।