UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*आजमगढ़ में सहिदे आज़म भगत सिंह सेवा संस्थान का कंबल वितरण का अभियान जारी*

Updated on: 17 June, 2026

आकाश गिरी की खास रिपोर्ट*

आज़मगढ़ शहर*- बीती रात आजमगढ़ शहर मे शहीदे आज़म भगत सिंह सेवा संस्थान का गरीबो और जरूरतमंदो में कंबल वितरण का अभियान जारी रहा। भगत सिंह सेवा संस्थान के पदाधिकारी नीरज भगत प्रभु नाथ यादव शिशु यादव संजय यादव रमाकांत यादव और शुभम गिरी ने पूरी रात शहर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे आजमगढ़ रेलवे स्टेशन सदर अस्पताल महिला अस्पताल बस स्टैंड चौक इत्यादि स्थानों पर कंबल वितरण का कार्य पूर्ण किया। शहीदे आजम भगत सिंह सेवा संस्थान निरंतर प्रयास में है की किसी भी गरीब या जरूरतमंद तक यह मदद पहुंचाई जाए। भगत सिंह सेवा संस्थान ने इससे पहले भी आजमगढ़ के दूसरे स्थानों पर जैसे कि जिगरसंडी और भुजही मैं भी कुछ दिनों पहले कंबल वितरण का कार्य पूर्ण किया था।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News