अतुल राय की खास रिपोर्ट
*काशी विद्यापीठ से संबद्ध अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता हरहुआ स्थित विवेक एकेडमी खेल मैदान पर शुरू।*
*हरहुआ*। काशी विद्यापीठ से संबद्ध अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता हरहुआ स्थित विवेक एकेडमी खेल मैदान पर चार दिनी खेल प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हुआ। उद्घाटन मैच में सिएट कालेज ने संत अतुलानंद कालेज को सात विकेट से हराया । दूसरा मैच जगतपुर पीजी कालेज बनाम हरिश्चंद्र महाविद्यालय के बीच खेला गया। जिसमे जगतपुर ने हरिश्चंद्र को 80 रनो के बड़े अंतर से विजय हासिल की। उद्घाटन के मुख्य अतिथि गौरी शंकर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल सिर्फ जीत हार का खेल नहीं इससे जीवन को बुलंदियों तक जीया जा सकता है। आयोजन सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी महाविद्यालय(सिएट) गहनी ने किया। निदेशक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि कुल 12 टीम हिस्सा ले रही है। सभी मैच 15=15 ओवरों का खेला जाएगा। ये प्रतियोगिता नाक आउट पद्धति से खेला जा रहा है जो टीमें हारेगी वो बाहर हो जायेगी।तीसरा मैच राजदीप पीजी कालेज कैलहट मीरजापुर बनाम सिएट कालेज के बीच खेला गया।सिएट कालेज ने अपने दूसरे मैच में राजदीप कालेज को 107 रनो से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिएट पीजी कालेज ने 154 बनाया। जबकि राजदीप पीजी कालेज की पूरी टीम 37 रनो पर आल आउट हो गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नवीन कुमार सिंह,डा0 संजीव सिंह संयोजक,अरविंद प्रताप सिंह,डा0 दिग्विजय वर्मा,डा 0सुजीत सिंह,साक्षी,डा0 सीमांत सिंह,डा0 संजय सिंह,मुन्ना सिंह,अरविंद कुमार,मलय कुमार उपस्थित रहे।