विनोद यति की खास रिपोर्ट
चोलापुर- चोलापुर थाना क्षेत्र में बकरीद की त्योहार पर मस्जिदों में नमाज का आयोजन किया गया। विश्वशांति, सौहार्द और बरकत की कामना के साथ मस्जिदों में अकीदतमंदों ने दुआख्वानी की। नमाज के बाद दुआख्वानी का सिलसिला आरंभ हुआ। चोलापुर क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों में चोलापुर, फकीरपुर, चमरहा बाजार, धरसौना, दानगंज, आयर, सहित सभी मस्जिदों में दुआख्वानी की गई। शाह मोहम्मद और अलाउद्दीन अंसारी ने भी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और कुर्बानी के बाद साफ-सफाई का खास ख्याल रखने की अपील की। कुर्बानी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर न करें। चोलापुर मस्जिद के हाजी समुसुद्दीन ने कहा कि घर के अंदर ही कुर्बानी करें और सड़क पर नमाज न पढ़ें। वही चोलापुर के प्रभारी राजेश त्रिपाठी व अजगरा चौकी इंचार्ज राजदर्पण तिवारी,दानगंज चौकी इंचार्ज पंकज राय,गोसाईपुर चौकी इंचार्ज , मुर्दहा चौकी इंचार्ज,चंदापुर चौकी इंचार्ज मनीष पाल के क्षेत्र में सक्रियता के चलते क्षेत्र में अमल चैन से बकरीद पर्व मनाया गया।