संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व वारण्टी / फरार/ वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0नं0 2735 / 15 स्टेट बनाम् जय प्रकाश वगै० धारा 143,145, 147, 186, 188,336,341,353 भा0द0वि0 थाना चोलापुर से सम्बन्धित वारण्टी सियाराम यादव पुत्र स्व0 पन्ना यादव निवासी ग्राम धर्मपुर बेला थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक- 11.09.2023 को समय करीब 12.05 बजे दबिश देकर वारंटी के घर ग्राम धर्मपुर बेला से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 राम प्रवेश गौतम,हे0का0 अनिल कुमार सिंह थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।