UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह ने रखा खिचड़ी समरसता का आयोजन

Updated on: 17 April, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह व साथ मे हिन्दू युवा संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह जाड़ेजा व राष्ट्रीय महासचिव कौशलेंद्र सिंह गाँधीधाम कच्छ का दौरा करने के बाद बनारस पहुचे।जहाँ हिन्दू युवा संगठन भारत के कार्यकर्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया।मकर सक्रांति के दिन चंदौली जिले में खिचड़ी समरसता का आयोजन किया।हिन्दू युवा संगठन भारत के राष्ट्रीय संरक्षक नीरज सिंह ने बताया कि मैं चन्दौली जिले का रहने वाला हु।और यह कार्यक्रम अपने जन्मभूमि पर रखने का सौभाग्य मिला। जहां के सदर स्थित एक लान में हिन्दू युवा संगठन द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर खिचड़ी समरसता भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पूर्व निर्धातिर कार्यक्रम के तहत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे पुत्र नीरज सिंह,रघुवीर सिंह जाडेजा,व कौशलेंद्र सिंह चन्दौली पहुंचे। और कदयस्कराम में हिस्सा लिया। इस दौरान हिन्दू युवा संघठन ने उनका जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान लोकसभा चुनाव के बारे मे पूछने पर उन्होंने बात को टालते हुए कहा कि ये एक सामाजिक कार्यक्रम है और इसमें राजनीतिक उद्देश्य न ढूंढा जाए।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News