UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*समूह से जुड़कर महिलाएं बने आत्मनिर्भर*: दिलीप कुमार सोनकर।

Updated on: 20 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*समूह सखी मॉड्यूल-1 विषयक चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन।*

 

*हरहुआ* समूह से जोड़कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएं सभी समूह सखी। उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत समूह सखी का मॉड्यूल-1 विषयक चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर उपायुक्त स्वतः रोजगार दिलीप कुमार सोनकर ने अपने सम्बोधन में कही। उन्होंने कहा कि समूह की दीदियां प्रशिक्षण में दी गयी जानकारी को अपने समूह के सभी सदस्यों तक पहुंचाने का काम करें साथ ही साथ स्थानीय संसाधन की उपलब्धता के आधार पर स्वरोजगार करने पर विशेष जोर दें।जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन पूर्व अनुभव की जानकारी ली। उन्हें कार्य को सही तरीके से करने पर जोर दिया साथ ही प्रमाण पत्र प्रदान किया।प्रशिक्षण में श्रवण कुमार सिंह,राकेश कुमार,सुमन भारद्वाज,अमरनाथ द्विवेदी,सुरेश तिवारी,सुरेश पाण्डेय सहित वाराणसी जनपद के विकास खण्ड बड़ागांव से चयनित 20 समूह सखियों ने प्रतिभाग किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News