विनोद नाथ यती की खास रिपोर्ट
श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 30.01.2023 को थाना सिंधोरा पुलिस ने मु0अ0सं0 223/2022 धारा 363/366/376 भा0द0वि0 व 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त गगन सिंह उर्फ विकास सिंह पुत्र नन्हे सिंह निवासी ग्राम जाठी थाना सिन्धोरा वाराणसी को टैम्पोस्टैण्ड सिन्धोरा कस्बा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा दिनांक 08-11-2022 को अपहृता पूर्व में ही बरामद की जा चुकी है। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*गगन सिंह उर्फ विकास सिंह पुत्र नन्हे सिंह निवासी ग्राम जाठी थाना सिन्धौरा वाराणसी ।*गिरफ्तारी टीम के सदस्य-*1. उ0नि0 बरदानीलाल थाना सिंधोरा कमिश्नरेट वराणसी ।2. का0 आनन्द सिंह थाना सिंधोरा कमिश्नरेट वराणसी ।3. का0 विशाल कुमार थाना सिंधोरा कमिश्नरेट वराणसी