संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
चोलापुर- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0नं0- 1261/ 21 स्टेट बनाम् कमला यादव वगै0 धारा 323, 504,325 भादवि थाना चोलापुर से सम्बन्धित वारंटी परविन्द उर्फ प्रवीण यादव पुत्र मोहन यादव निवासी ग्राम कटहलगंज गोसाईपुर मोहाँव थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक 26.05.2023 को समय करीब 05.20 बजे दबिश देकर वारंटी के घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 ओमप्रकाश चौहान,का0 सत्यप्रकाश यादव,का0 प्रमोद कुमार यादव थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।