UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

देश के बड़े-बड़े सिनेमा हॉल के साथ वाराणसी के आईपी विजया मॉल में फिल्म जिंदगी शतरंज है का शुभारंभ ।।

Updated on: 17 April, 2026

रविंद्र गुप्ता की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी 22 जनवरी संवददाता :-

देश के बड़े-बड़े सिनेमा हॉल के साथ साथ वाराणसी में भी आज आईपी सिनेमा,विजया माल, भेलूपुरा मे हिन्दी फिल्म: "जिंदगी शतरंज है" धूमधाम से रिलीज़ हुई। जाने माने फिल्म निर्देशक श्री दुष्यंत प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में निर्मित,रोचकता एवम् जिज्ञासा से भरी हुई इस अद्भुत फिल्म में मुख्य कलाकार हितेन तेजवानी, ब्रूना अब्दुल्ला और हेमंत पांडेय ने अपने सशक्त अभिनय से फिल्म को सजीव कर दिया है ।

इस अवसर पर फिल्म की कार्यकारी निर्माता सुश्री विष्णुप्रिया सिंह ने फिल्म के बारे में समुचित जानकारी दी एवम् दर्शकों का स्वागत किया ।

इस अवसर पर फिल्म देखने के लिए भारी भीड उमड़ी जिसमे हिन्दी जगत के सुप्रसिद्ध साहित्यकार, उपकुलपति, विक्रम शिला हिन्दी विद्यापीठ भागलपुर बिहार, सुप्रसिद्ध हिन्दी ग़ज़लकार, लेखक,अनुवादक व समीक्षक जिनकी 42 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा मेघदूत के काव्यानुवाद हेतु सुब्रमण्यम भारती पुरस्कार सम्मानित तथा गज़ल संग्रह (दबे पांव धूप) के लिये अदम गोंडवी सर्जना पुरस्कार2022 से सम्मानित एवं पूर्व जनपद न्यायाधीश डाक्टर चंद्रभाल श्रीवास्तव "सुकुमार", श्री दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, नगर के पूर्व न्यायाधीश प्रेम मोहन सिंह,श्री दुलारे लाल श्रीवास्तव, श्री कृष्ण स्वरूप श्रीवास्तव, श्री बुद्धदेव तिवारी, श्री दिनेश लाल श्रीवास्तव इत्यादि गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News