रजनी सोनी की खास रिपोर्टv
*जौनपुर - नगरपालिका अंतर्गत क्षेत्र रसूलाबाद कुरचनपुर रास्ते पर बिन बरसात के ही दिनों रात बहता रहता है नाली में जमा गंदा पानी, जिसके कारण नृत्य दिन क्षेत्रीय लोगों सहित राहगीर बज बजाते रास्ते से गुजरने को हो रहें हैं मजबूर। वहीं आमजनों द्वारा बताया गया कि जनपद के नगर क्षेत्रों में जगह जगह बनी हुई अच्छी खासी सड़कों को खोद कर अमृत योजना के अंतर्गत पाईप डाल कर बनी बनाई सड़कों को किया गया सत्यानाश। जबकि जिला प्रशासन का शख्त निर्देश था कि पाईप डालने के लिए खोदी गई सड़कों का काम पूरा होते ही तत्काल खोदी गई सड़कें बनाई जाए। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा दिए गए आदेश निर्देश को किया गया नजर अंदाज। जिसके फलस्वरूप क्षेत्रीय लोगों सहित राहगीरों को बज बजाते रास्ते से गुजर कर आ जा रहें हैं। विभाग द्वारा खोदी गई सड़क की दुर्दशा क्षेत्रीय लोगों को भुगतना पड़ रहा हैं जिसकी तरफ जिला प्रशासन का नहीं जा रहा है ध्यान। बजबजाती सड़कों को देखते ही नगरपालिका कर्मचारी खानापूर्ति करते चलते बनते हैं वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहें स्वच्छता अभियान की उड़ाई जा रही हैं धज्जियां। क्या ऐसे में बजबजाती नाली बजबजाते सड़कों के कारण क्षेत्रीय लोग संक्रमित नहीं होंगे। आखिर इस बदहाल नाली एवं बदहाल रास्ते का कौन अधिकारी हैं जिम्मेदारॽॽ