संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी।* जैतपुरा थाना के औसानगंज तिराहे के समीप स्थित इलेक्ट्रानिक सामान के गोदाम में गुरुवार की शाम आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इससे अफरातफरी मच गई। मकान में रह रहे लोगों ने छत से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना के बाद पहुंची फायरब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। औसानगंज तिराहे के समीप तीन मंजिला मकान के नीचले तल पर इलेक्ट्रानिक का गोदाम है। गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। नीचे से आग की लपटें और धुआं उठते देख मकान के उपरे तलों पर रह रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर जुटे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।