संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- आज बाबा काल भैरव मंदिर में अपने परिवार के साथ दर्शन करने आये दर्शनार्थी श्री शिवा कुमार पुत्र सत्यनरायण निवासी विला नं0 41 रायल पलम्स श्री बाला जी लेआउट गजुलालमर्म कुतुबुल्लापुर के.वी. रंगारेड्डी तेलंगाना पिन 500055 का पर्स मंदिर में भीड़ होने की वजह से दर्शन/पूजन के दौरान गिर गया था। पर्स में दर्शनार्थी के 10,000/- रु0 नगद व पैन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, डीएल व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज था। पर्स खो जाने से दर्शनार्थी व उसका परिवार काफी परेशान थे, पर्स खोने की सूचना पर मंदिर ड्यूटी में लगे हे0का0 उमाशकर यादव व का० उपेन्द्र बहादुर द्वारा तत्परता दिखाते हुये दर्शनार्थी का खोये हुए पर्स को खोजकर सुपुर्द किया गया जिसमें दर्शनार्थी के 10.000/- रुपये नगद व सभी दस्तावेज भी मौजूद थे जिसे पाकर दर्शनार्थी व उसके परिवार काफी खुश हुए और वाराणसी पुलिस कमिश्ररेट की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुये अपने गन्तव्य को चले गये।