संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद।* राजकीय हाईस्कूल ठठरा के तीन बच्चों ने हाईस्कूल में 90% से ज्यादा अंक पाकर विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया।हाईस्कूल की छात्रा अंकिता बिंद का 91.16% अंक पाकर अपने विद्यालय में पहले स्थान पर रही वही आदित्य शर्मा ने 90.83% पाकर अपने विद्यालय में दूसरे स्थान पर रहा वही श्रेया विश्वकर्मा ने 90.33% पाकर अपने विद्यालय में तीसरे स्थान पर रही।तीनों बच्चों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन हाईस्कूल में किया।विद्यालय की शिक्षिका डॉ विशालाक्षी ने बताया की ये बच्चे पूरे मेहनत के साथ पढ़ाई करते थे ,जिसके वजह से आज इन बच्चों ने विद्यालय के साथ-साथ अपने गांव व माता-पिता का नाम रोशन किया है।वही विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका वीणा गौण ने बताया कि हमारे विद्यालय का रिजल्ट 99.99% रहा।विद्यालय की अध्यापिका श्वेता कुमारी, गीता सिंह, कुमारी श्वेता व स्मिता सिंह समेत समस्त अध्यापकों ने सभी टॉपर बच्चों को हार्दिक बधाई दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।