विवेक राय की खास रिपोर्ट
चौबेपुर/ वाराणसी: स्थानीय क्षेत्र चिरईगांव विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पनिहारी में शनिवार को आयोजित विराट कुश्ती दंगल का शुभारंभ वरिष्ठ सपा नेता राधाकृष्ण उर्फ संजय यादव पहलवानों का हाथ मिलाकर कराया।जिसमें कुल चालीस जोड़ी पहलवानों ने जोर आजमाया। आजमगढ़ के पहलवान राहुल ने मर्दहां के पहलवान बाशु को ढांक दांव पर तो शिवजी ने धर्मराज को धोबिया पछाड़ पर चित कर जमकर वाहवाही लूटी।फाइनल कुश्ती पचास हजार रुपये इनाम पर दिल्ली के पहलवान शक्ति सिंह और बनारस के पहलवान अजीत यादव के बीच काफी रोचक रही शुरू दोनों पहलवानों ने एक दूसरे पर जमकर दांवपेंच का प्रयोग किया अंततः कुश्ती बराबरी पर छूटी।और एक दूसरे पर जमकर दांवपेंच का प्रयोग करते हुए दंगल को रोचक बना दिया।दंगल में मुख्य रूप से बीडीओ चिरईगांव राजेश वर्मा, रासपा नेता रामबचन यादव,शंकर पहलवान, रमेश पहलवान, मनोज प्रधान, पारस प्रधान शुनिल फौजी, शंकर प्रधान शामिल रहे।