UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*चौक पुलिस द्वारा थाने पर पंजीकृत पाक्सो एक्ट सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त*

Updated on: 05 June, 2026

संवादता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी महोदय के आदेश के क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी महोदय व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध महोदय के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी शिवाकांत मिश्र की टीम द्वारा मु0अ0सं0-47/2023 धारा 354,354घ,363,506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त दानिश अहमद पुत्र इलियास अहमद निवासी सी 6/148 थाना चेतगंज वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष को आज दिनांक 26/05/2023 को समय 12:25 बजे गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।दिनांक 25/05/2023 को एक महिला द्वारा थाना स्थानीय पर उपस्थित होकर एक प्रार्थना पत्र इस आशय का दिया की उनकी पुत्री जिसकी उम्र 15 वर्ष है को दानिश अहमद पुत्र इलियास अहमद जो थाना क्षेत्र चेतगंज का रहने वाला है आए दिन फोन के माध्यम से परेशान करता है तथा बहला फुसला कर स्टांप पेपर जबरदस्ती हस्ताक्षर बनवा लिया एवं प्राइवेट फोटो भेजने के लिए दबाव बनाता है तथा छेड़खानी करता है इस तहरीर को संज्ञान में लेते हुए समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त दानिश अहमद पुत्र इलियास अहमद को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।बरामद एवं गिरफ्तार करने करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चौक शिवाकांत मिश्र,प्रभारी चौकी पियरी उप निरीक्षक अमित शुक्ला,उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार,आरक्षी मनोज कुमार सिंह,आरक्षी शशिकांत सिंह,आरक्षी बृजेश प्रताप थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News