UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सड़क क्रॉस कर रहे युवक को ट्रक ने कुचना दर्दनाक मौत*

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 विवेक राय

 

*मिर्जामुराद।* क्षेत्र के चित्रसेनपुर (कछवांरोड) सब्जी मंडी के सामने हाईवे पर शनिवार की दोपहर पानी लेकर सड़क क्रॉस कर रहे बिहार के ग्राम खाखाटोला मनियारी थाना सीतामढी निवासी पवन कुमार महतो उम्र (23) वर्ष पुत्र लक्ष्मी महतो को प्रयागराज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने कुचना दिया।मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व युवक के चचेरे भाई महादेव ने युवक को तुरंत उठाकर पास के एक अस्पताल में ले गए लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।वही ट्रक चालक वाहन समेत वाराणसी की तरफ भाग निकला।मृतक युवक बिहार से करीब दो वर्ष पूर्व कछवांरोड आकर सब्जी मंडी के सामने छोला भटूरा, सोमसा, इटली समेत अन्य नास्ते की दुकान लगाकर परिवार चलाता था।मृतक अपने पिता के तीन सन्तानो में दूसरे नंबर का था व अविवाहित बताया गया।परिजनों की सूचना पर पहुंचे कछवांरोड चौकी प्रभारी अतुल मिश्रा व एसआई अमित पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिये।मृतक युवक अपने चचेरे भाई के साथ कछवांरोड निवासी राज बहादुर तिवारी के मकान में किराए पर रहता था।युवक के मौत की सूचना मिलते ही चचेरे भाई समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।मृतक युवक दुकान के लिए सड़क के उस पर पानी लेने गया था।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News