विवेक राय की खास रिपोर्ट
बीडीओ डा0 रक्षिता सिंहने किसानो के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।हरहुआ।स्थानीय ब्लाक सभागार मे ब्लाकप्रमुख विनोद उपाध्याय "बब्बू"द्वारा किसान दिवस के अवसर पर किसानो को सम्मानित किया गया।रामधनी पुत्र मोखन निवासी पुआरीकला को गेंहू उत्पादन मे प्रथम स्थान के लिए,सुभाषवर्मा पुत्र रामबचन निवासी भोपापुर को दुग्ध उत्पादन मे प्रथम स्थान हेतु,राजेन्द्र पटेल पुत्र राममूरत निवासी पुआरीकला को शिमला मिर्च के उल्लेखनीय उत्पादन हेतु तथा विनोद सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह निवासी पुआरीखुर्द को मत्स्य पालन मे प्रथम स्थान हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।बीडीओ रक्षिता सिंह ने सभी किसानो को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी।