अभिषेक गुप्ता की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0135/2023 धारा 376/504/506/452 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त नौसाद पुत्र सेराजुद्दीन निवासी ककरमत्ता थाना मण्डुवाडीह जनपद वाराणसी को आज दिनांक 21.06.2023 को मुढैला तिराहा के पास से समय करीब 10.41 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना लोहता पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 रमेश चंद्र पाण्डेय,का0 उपेन्द्र कुमार राजभर,का0 छट्टू लाल थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।