अतुल राय की खास रिपोर्ट
सामाजिक न्याय व सामाजिक असमानता सहित महिला सशक्तिकरण,बराबरी के अधिकार सहित मौलिक दायित्व की लड़ाई लड़ी।
रामेश्वर,वाराणसी। रामेश्वर -हरहुआ क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 132 वी जयंती के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामेश्वर में राज्य प्रशिक्षक व पूर्व प्रधान के0एल0 पथिक ने केक काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रख्यात अर्थशास्त्री,कानूनविद और राजनेता के रूप में समाज के पिछड़े वर्गों,दलितों,ग़रीबों के उत्थान की जीवन भर लड़ाई लड़ी। देश को संविधान समर्पित कर अमर हो गए। पूर्व प्रधान रामप्रसाद,प्रधान शशिबाला शास्त्री,अवधेश मौर्य,कृष्ण गोपाल ने मिलकर केक काटा।रामप्रसाद जी ने कहा कि आंबेडकर जी ने जाति,धर्म से ऊपर असहायों की सेवा में विश्वास जताया।उनकी वकालत की।बड़ी संख्या में क्षेत्रीय युवाओं ने विशेष आयोजन का हिस्सा बनकर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।क्षेत्र के खेवली,बरेमा दलित बस्ती,हरिहरपुर अम्बेडकर पार्क,कपफोरवा,भाऊपूर,परसीपुर,भतसार व हरहुआ क्षेत्र के औरा,आयर,गहनी,मुर्दहा,चंदापुर,पुआरी खुर्द ,पुआरी कला,कुरौली,शिवरामपुर,बेरवा,पलहीपट्टी,करोमा,भटौली,चक्का सहित अन्य गांव में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए याद किया गया।मनीष पटेल,रंजीत तिवारी,बीडीसी विशाल कुमार गुप्ता प्रितेश तिवारी ने कहा आजीवन शोषितों,वंचितों के उत्थान व भेदभाव और छुआछूत के उन्मूलन पर कार्य किया इनके इस सराहनीय कार्य को आने वाली युवा पीढ़ी हमेशा याद करती रहेगी ।कार्यक्रम में संजय कुमार, इंद्रजीत राम,अशोक पटेल,चौथी,अमन,गौरव,सोमारु राम,गोपाल,राम,सुजीत,राम सहित अन्य लोग शामिल रहे।