UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

प्रतिबन्धित चाईनीज़ मांझा बेचने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 31 बण्डल प्रतिबन्धित चाईनीज मांझा बरामद

Updated on: 13 June, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*थाना जंसा पुलिस ने प्रतिबन्धित चाईनीज़ मांझा बेचने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 31 बण्डल प्रतिबन्धित चाईनीज मांझा बरामद*श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में दिनांक 04-01-2023 को थाना जंसा पुलिस द्वारा जगह-जगह प्रतिबन्धित चाईनीज़ की बरामदगी हेतु छापेमारी की गई जिसमें मुखबिर की सूचना पर बेला गली में चाईनीज मंजा छिप-छिपाकर बेच रहे एजाज अहमद को 31 बण्डल प्रतिबन्धित चाईनीज मांझा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना जंसा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 05/2023 धारा 188 भा0द0वि0 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*1. एजाज अहमद पुत्र स्व0 रहमुला, निवासी हाथी बाजार थाना- जंसा जनपद वाराणसी उम्र- 42 वर्ष ।बरामदगी –* 31 बण्डल प्रतिबन्धित चाईनीज मांझा ।*पुलिस टीम का विवरण –*1- चन्द्रदीप कुमार थानाध्यक्ष जंसा कमिश्नरेट वाराणसी ।2- उ0नि0 अलगू यादव थाना जंसा कमिश्नरेट वाराणसी ।3- हे0का0 अजय सिंह थाना जंसा कमिश्नरेट वाराणसी ।

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News