अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के लालपुर थाना अंतर्गत पाण्डेयपुर चौकी प्रभारी सूरज कांत पाण्डेय ने अपने कर्तव्य निष्ठा का परिचय देते हुए एक व्यक्ति के गुम हुए मोबाइल को सूचना देकर बुलाकर वापस करने का सराहनीय कार्य किया।
शिवम सिंह पुत्र ललित सिंह निवासी ग्राम,पसाई व थाना,धीना जिला चंदौली है। जो किसी काम से पाण्डेयपुर जा रहे थे।पाण्डेयपुर सवारी गाड़ी से उतर कर जल्दबाजी में जाने लगे।शिवम सिंह को कुछ समय बाद याद आया कि मेरा मोबाइल गुम हो गया। वह चौकी पर शिकायत किया। तुरन्त चौकी प्रभारी ने एक्शन में आकर अपने सहयोगी का0 बलिराम,का0अमरेश यादव को साथ लेकर मोबाइल ढूंढ निकाला। जब शिवम सिंह को खोया मोबाइल मिला तो वह खुश हो गया।चौकी प्रभारी पाण्डेयपुर को बधाई देते हुए वापस घर चला गया।