UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*उप जिलाधिकारी एवं भाजपा के पदाधिकारी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद।* सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के मेहंदीगंज मड़ई स्थित रिंग रोड के किनारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 18 जून को होने वाले "किसान संवाद सम्मेलन" कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण बुधवार को उप जिलाधिकारी राजातालाब अमित कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, एमएलसी/भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेन्द्र सिंह ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, सुरेन्द्र पटेल, मंडल अध्यक्ष यतीश तिवारी, सेवापुरी विधायक कार्यालय प्रभारी वंशराज पटेल, बैजनाथ पटेल, अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', अदिति सिंह पटेल, प्रमोद पटेल, राम सकल पटेल, विक्रम पटेल, वीरेंद्र पटेल, सुधीर वर्मा राजू, अजय विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News