विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी-पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के निर्देशन में दिनांक 14.04.2023 को सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब व थानाध्यक्ष के कुशल निर्देशन में एक वांछित अभियुक्त चन्द्रशेखर सम्बन्धित मु0अ0सं0 92/23 धारा 363/366/386 भादवि को गिरफ्तार किया गया। उ0नि0 प्रवीण कुमार मिश्रा खाना होकर शांति व्यवस्था ड्यूटी चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन, वांछित अपराधी करता हुआ क्षेत्र में मामूर था कि जरिये मखबिर खास सूचना मिली कि आपके मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त मिर्जामुराद बस स्टैण्ड के पास खड़ा है व कही भागने की फिराक में है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है कि इस सूचना पर विश्वास कर मै उ0नि० मिर्जामुराद बस स्टैण्ड के पास पहुचा तो देखा कि एक व्यक्ति खड़ा है मुखबिर खास उसके तरफ इशारा करके बताया कि वही वह लड़का है और बताकर हट बढ़ गया। तत्पश्चात हम पुलिस वाले तेज कदम से आगे बढ़कर लड़के के पास पहुचे व लडके से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम चन्द्रशेखर उर्फ डागा राजभर पुत्र सहदेव राजभर उम्र 22 वर्ष निवासी गौर डिहवापर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी बता रहा है। अभि० उपरोक्त के नाम पते से तस्दीक होकर अभि० उपरोक्त को जुर्म से अवगत कराते हुये समय 12.40 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया दौरान ए-
गिरफ़्तारी माननीय सर्वोच्च न्यायालय व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेशों व निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया अग्रेत्तर कार्यवाही जारी है।गिरफ्तार करने वाली टीम में दीपक कुमार रनावत थानाध्यक्ष मिर्जामुराद,उ0नि0 प्रवीण कुमार मिश्र,हे0का0 फूलचन्द्र थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी मौजूद रहे।