UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

निर्माण मंत्री ने वाराणसी में हुए कार्यों में किसी भी तरह की कोताही न बरतने का दिया निर्देश

Updated on: 13 June, 2026

संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने सड़कों के मरम्मत एवं निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराए जाने हेतु विभागीय अभियंताओं को कड़े निर्देश।वाराणसी दौरे के दौरान बुधवार को देर रात तक वाराणसी के निर्माणाधीन सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करने के पश्चात गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार में विभागीय अभियंताओं की जमकर क्लास लगाई और कड़े निर्देश दिए कि निर्माणाधीन सड़को को उच्च गुणवत्ता के साथ तत्काल पूर्ण कराया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने फुलवरिया फोरलेन मार्ग को शीघ्र पूर्ण कराए जाने पर विशेष जोर दिया। लोक निर्माण विभाग द्वारा रविंद्रपुरी में लगभग 3 फीट ऊंचाई में बनाए जा रहे सड़क के मानक पर उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल एवं विधायक सौरभ श्रीवास्तव द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसके औचित्य पर सवाल उठाये जाने पर लोक निर्माण विभाग के अभियंता निरुत्तर मूकदर्शक बने रहे। जिस पर मंत्री जितिन कुमार ने निर्माण कार्य रोकते हुए मौके से निर्माण सामग्री हटाकर सड़क साफ कराए जाने का निर्देश है। उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि वाराणसी जनपद प्रधानमंत्री जी का संसदीय क्षेत्र है। यहाँ जो भी निर्माण कार्य हो,वह गुणवत्तापूर्ण हो। किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए ससमय कार्य पूर्ण करे। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित एवं अपूर्ण परियोजना का कार्य दिसंबर तक पूर्ण हो जाना चाहिए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग,ग्रामीण अभियंत्रण विभाग,निर्माण निगम एवं सेतु निगम विभाग के अभियंताओं द्वारा अपने-अपने विभागों की कार्य प्रगति से मंत्री को अवगत कराया गया। जिस पर मंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा जो भी धनराशि शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई है,उस धनराशि का सदुपयोग करते हुए आम जनमानस को परियोजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने विभागीय अभियंताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि कहा कि विभाग के अंतर्गत निर्मित कराए जाने वाली सड़कों की सूची जनपद के जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराएं। जिससे वह जनसुनवाई के समय सरकार की उपलब्धियों की जानकारी आम जनमानस को भी उपलब्ध करा सकें। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नवनिर्मित सड़कों की गुणवत्ता में यदि कोई कमी पाई जाती है,तो संबंधित अभियंता एवं ठेकेदारो के विरुद्ध प्रत्येक दशा में कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने राजकीय निर्माण निगम,ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के लक्षित कार्यों को दिसंबर माह तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराए जाने पर जोर दिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News