UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*रामेश्वर तीर्थ धाम में 8.82 करोड रुपये की लागत घाट व धर्मशाला पुनरोद्धार कार्य मे आयी तेजी।* 

Updated on: 05 June, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*मेसर्स अनीता कंस्ट्रक्शन ने गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए कुशल श्रमिकों को लगाया।*स्थानीय लोगो की सहमति से वगैर विभागीय दबाव से होगा गुणवत्ता पूर्ण कार्य।नव निर्मित घाट पर पत्थरों व धर्मशालाओं की पुरानी तकनीक बरी,कंक्रीट,चुने,बेल सहित सामग्रियों से उसी आकार में कार्य जारी।यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक वी0के0 जैन स्वयं जे0ई0 को लेकर निर्माण कार्य की प्रगति पर जताया सन्तोष।*रामेश्वर*। रामेश्वर तीर्थ धाम में ' ओवर ऑल टूरिज़्म डेवलपमेंट' अंतर्गत पंचकोशी परिक्रमा के तृतीय पड़ाव रामेश्वर के पर्यटन विकास के लिए 8.82 करोड़ की लागत से बनाये जा रहे वरूणा नदी पर 40 मीटर लम्बाई के नये घाट व धर्मशालाओं के पुनरोद्धार कार्य का रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने अवलोकन के बाद तेजी पकड़ ली है। मेसर्स अनीता कंट्रक्शन के मुख्य संयोजक अनूप कुमार सिंह "डब्ल्यू जी" के देखरेख में ठीकेदार कैलाश सिंह व नवीन सिंह ने कुशल कारीगरों की संख्या बढ़ाकर कार्य मे जुट गए हैं। कार्य स्थल पर जहां साइज पत्थर भारी संख्या में पड़े हैं वहीं धर्मशालाओं के निर्माण की सामग्री कार्य स्थल पर गिरे हुए हैं।

पत्रकारों ने आज जब ठीकेदार कैलाश सिंह से पूछा कि निर्माण में किस तकनीक व मैटेरियल का प्रयोग किया जा रहा है तो उन्होंने बताया कि शासन का आदेश है कि जिस पुरानी सामग्री जैसे कंक्रीट,चुना,भस्सी,बेल व लसम के लिए अन्य पदार्थ के मिश्रण से मसाला तैयार कर बिना किसी तोड़फोड़ के पुरानी कलाकृति को कायम रखते हुए राजस्थान के कुशल कारीगर लगाए गए हैं जिस कार्य का निरीक्षण यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक वी0के0 जैन के निर्देशनव जे0ई0 अजय मिश्र के देखरेख में गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जा रहा है। स्थानीय समिति,मन्दिर पुजारी,ग्राम पंचायत,मीडिया कर्मी सहित अन्य लोगों की सहमति ली जा रही है। वहीं पुराने तकनीक के कार्य मे आने वाली समस्याओं के बाबत बताया कि कार्यस्थल तक सामग्री व बड़ी -बड़ी मशीनें पहुंचने की समस्या के साथ प्रतिकूल मौसम जैसी समस्याएं आई जिसे देखते हुए सामंजस्य अपनाया गया। कार्य का अवलोकन जिला प्रशासन,सहित जनप्रतिनिधि विधायक,पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने अवलोकन किया और कार्य की सराहना की।हर सम्भव प्रयास होगा कि समय से निर्माण कार्य पूर्ण कर आम जनता को सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएगी।कार्य अगस्त 22 से शुरू है जिसे दिसम्बर 23 तक पूर्ण कर देना है ।कार्यदायी संस्था यू0पी0 प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड यूनिट-3वाराणसी का सहयोग निरंतर मिल रहा है।प्राविधानित कार्य मे 7 धर्मशालाओं का पुनरोद्धार का कार्य,लाइटिंग का कार्य,वरूणा नदी पर 40मीटर लंबा पक्का घाट व साइनेज आदि का कार्य है। जिसमें अब तक 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं।सैकडों एमपी ,राजस्थान प्रान्त के कुशल कारीगरों के मेंठ मनोज कुमार ने बताया कि यूपी में कई वर्षों से टीम काम कर रही है। बनारस में पंचकोशी के पांचों पड़ाव स्थलों पर पुराने निर्माण कार्यो का पुनरोद्धार कार्य ,कैथी मार्कण्डेय महादेव, शूलटकेश्वर में पक्का घाट बनाने का कार्य लगभग 5 वर्षों से किया जा रहा है। पुरानी धरोहरों को पुराना लुक पुराने सामग्रियों के प्रयोग से टीम कार्य करती है। वहीं पक्का घाट बनाने की विशेषज्ञ विधि हासिल है। काशी में जब यह पता चला कि जहाँ हम काम कर रहे हैं वहाँ-वहाँ भगवान राम ने एक रात रुके थे।जहां दूर -दूर से लोग दर्शन करने आते हैं यहाँ मैं और मेरी टीम भाग्यशाली है कि भगवान राम के पवित्र भूमि में कार्य करने का अवसर मिला। हम सभी अपने आपको काम करते हुए धन्य मान रहे हैं।

--------------

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News