UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बैंक अफसर बनकर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर साइबर अपराधी दिल्ली से गिरफ्तार

Updated on: 03 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। अच्छी पालिसी देने व इनकम टैक्स से बचने के नाम पर इन्श्योरेंस पालिसी की धोखाधड़ी करनेवाले तीन हाईप्रोफाइल अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को साइबर क्राईम थाने की पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद तीनों को वाराणसी लाकर अपने कार्यालय में मीडिया के सामने खुलासा किया। पुलिस ने इनके पास से एक कार,भारी मात्रा में चेक,डेबिट और क्रेडिट कार्ड आदि बरामद हुए है। तीनों शातिर अपराधियों में रियाज मूल रूप से न्यू दिल्ली के जामिया नगर के बटला हाउस गली नम्बर छह,मो.अरशद अंसारी तीमारपरु थाना क्षेत्र के वजीराबाद के अपोजिट रामघाट का और रजनीश सिंह दक्षिणी दिल्ली के प्रहलादपुर पुल का निवासी है।बताया जाता है कि शिवपुर थाना क्षेत्र के तरना निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस को बताया कि अपने को एसबीआई का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति ने उनसे सम्पर्क किया। बताया कि आपके एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस पालिसी के बारे में उसे बराबर जानकारी मिलती रहती है। इसके बाद उसने अच्छी पालिसी देने व इनकम टैक्स से बचने के उपाय बताए। इसके बाद उसने अपने दिल्ली के पते पर सात लाख 345 रूपये का चेक मंगवा लिया। शैलेंद्र ने रूपये भेज दिए और जब उन्हें जालसाजी का अहसास हुआ तो साइबर थाने में शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामले की जांच एसआई सतीश सिंह व हेड कांस्टेबल रविकांत जायसवाल को सौंपी गई। इसके बाद इलेक्ट्रानिक सर्विलांस,सीडीआर एनालिसिस व अन्य साइबर तकनीकी का साक्ष्यों का संकलन किया गया। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News