अतुल राय की खास रिपोर्ट
*हरहुआ।* हरहुआ क्षेत्र के बैजल पट्टी स्थित बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को विदाई समारोह का शुभारंभ सत्यनारायण भगवान की कथा एवं सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रारम्भ हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश वर्मा खंड विकास अधिकारी चिरईगांव ने कहा कि अपने निरंतर अध्ययन परीक्षा में दबाव महसूस न करते हुए प्रश्नों को हल करें। कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं है मेहनत की आवश्यकता है।विशिष्ट अतिथि के रूप में साक्षी राय नायब तहसीलदार पिंडरा ने कहा कि मूल्यों के साथ जीवन जीने के मूल्य को परिस्थितियों से समझौता नहीं बल्कि उसका मुकाबला करना चाहिए।विद्यालय द्वारा छात्राओं को संस्कार युक्त शिक्षा एवं कौशल विकास की सराहना की।स्वागत भाषण में चंद्रमा सिंह महाविद्यालय के डॉक्टर विजय नारायण सिंह ने कहा कि छात्राओं के शिक्षित होने से दो परिवारों का संस्कार सुरक्षित हो जाता है।अध्यक्षीय भाषण विद्यालय के डायरेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि नारी शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि स्त्रियां किसी क्षेत्र में कमजोर नहीं है प्रकृति प्रदत गुण उनके अंदर निहित होता है ,एक साथ कई कार्य करने की दक्षता होती है धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर सीमा सिंह व विचार जान्हवी शर्मा,संतोष विश्वकर्मा,शेर बहादुर विश्वकर्मा,विनोद पांडेय,प्रेमा सिंह,विमल विश्वकर्मा,शिवाजी सिंह ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्वागत गान गणेश वंदना,नाटक,विदाई गीत भाषण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एकांकी जैसे अनेकों नृत्य गीत कार्यक्रम लोगों को मोहित किया। विदाई गीत ने लोगों के आंखों को नम कर दिया। कार्यक्रम तक 12 की छात्राएं भावुक दिखी अपने आंसुओं को पोछती रही है तथा 12वीं की छात्राओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया संचालन अशोक सिंह ने किया।