UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

फिल्म 'प्यार का देवता' का ट्रेलर हुआ आउट,अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह की जोड़ी मचाएगी धमाल

Updated on: 17 April, 2026

सावन के महीने में भोले बाबा की भक्ति उफान पर है। ऐसे कोई बाबा से अपने कष्ट दूर करने की मनोकमाना कर रहा है, तो कोई अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए बाबा के दरबार में हाजिर हो रहा है। लेकिन भोजपुरी के सिंगर नीलकमल सिंह ने अपने गाने के माध्यम से भगवान शिव से कहा कि उन्हें सुघर चाही कनिया ए बाबा। उनका यह गाना वेव म्यूजिक से रिलीज हुआ है, जो वायरल होने लगा है। नीलकमल सिंह के इस गाने का बोल है - 'भोरे भोरे भराब गंगा पनिया'।

लिंक : https://youtu.be/rf2hbhu18zA

नीलकमल सिंह ने अपने गाने 'भोरे भोरे भराब गंगा पनिया' को लेकर कहा कि यह गाना सबों को बेहद पसंद आने वाली है। इसे हमने बाबा भोले नाथ को समर्पित किया है। बता दें कि इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि नीलकमल सिंह भोले की भक्ति में लीन हैं और कांवरिया के लिवास में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं जहां लोग सावन में भोलनाथ से अपने अच्छे जीवन के लिए कामना करते हैं।  वहीं, शिव की भक्ति में लीन नीलकमल सिंह ढेरों कामनाएं कर रहे हैं। वो भोले बाबा से एक सुंदर बीवी की कामना कर रहे हैं। 
 
गौरतलब है कि सावन के पावन महीने में पूरा भोजपुरी इंडस्ट्री भगवान शिव की भक्ति में लीन हो गया है। सावन महीने में हर रोज भगवान शिव को समर्पित नए-नए भोजपुरी गाने रिलीज हो रहे हैं। इसी श्रृंखला में नीलकमल सिंह का यह गाना भी है, जिसे भोले बाबा के भक्त और उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। और इस गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं। 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News