अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी। सारनाथ थाने पर शनिवार को समाधान दिवस पर जिलाधिकारी एस राजलिंगम पहुँच कर खालिसपुर में विवादित जमीन पर होलिका एंव बेनीपुर में पट्टीदारों में जमीन विवाद को सुनकर क्षेत्र के लेखपाल को पैमाइश कर मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी एस राजलिंगम पहुँच कर खालिसपुर में प्लाट 211 पर होलिका लगाने के विवाद की शिकायत पर विवादित जमीन पर होलिका नही जलेगी।जमीन की पैमाइश के लिए लेखपाल पुष्पेंद्र को तत्काल पैमाइश करने का आदेश दिए।वही बेनीपुर में पट्टीदारों ले बीच पुश्तेनी जमीन के बंटवारे के विवाद के मामले में लेखपाल सरोज को पैमाइश कर निस्तारण करे।एंव रूपनपुर,लेदुपुर,बरईपुर,हवेलिया जमीन जांच में गड़बड़ी की शिकायत के निस्तारण का निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने हिदायत दी कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतो पर पुलिस व राजस्व विभाग अधिकारी सयुक्त रूप से प्राथमिकता ले आधार पर निस्तारण करे। इस दौरान 7 मामलों में से 3 मामलों में राजस्व विभाग को पैमाइश करने का निर्देश दिये। इस दौरान डी सी पी वरुणा आरती सिंह,थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह सहित राजस्व विभाग के लोग मौजूद थे।