UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मोबाइल गिरा,पाने वाले ने किया स्विच ऑफ,पुलिस तलाश में जुटी 

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ,वाराणसी।* समाज मे आ रही मानवीय मूल्यों में गिरावट का असर इस कदर बढ़ता जा रहा कि मदद कर ईमानदारी पर प्रश्नचिन्ह लग जा रहा है।

एक घटना है कि हरहुआ ब्लाक के पुआरी खुर्द में शिक्षक मनीष कुमार गौंड़ निवासी मीरापुर बसही दुपहिया से बच्चे को स्कूल छोड़ वापस घर लौट रहे थे।इसी बीच उनका डबल सिम मोबाइल गिर गया। कुछ ही समय बाद देखा कि मोबाइल नहीं है तत्काल दूसरे नम्बर से अपने दोनों नम्बरो पर काल किया लेकिन स्विच ऑफ हो गया। तत्काल अर्दली बाजार चौकी को तहरीर दी कि "वन प्लस वार्ड One plus nord CE-2 आइडिया सिम न09795921065 व जियो सिम 7355146877 स्कूल के आस-पास कहीं गिर गया।मिल जाने पर उपलब्ध कराने का निवेदन किया।शिक्षक मनीष कुमार गौंड़ के अनुसार मोबाइल में कई आवश्यक सूचनाएं है जिससे सरकारी /गैर सरकारी कार्य किया जाता है। मोबाइल का दुरुपयोग न हो सके तत्काल कम्पनी को सूचना देकर जानकारी दे दी है।

आज समाज मे गिरावट का कारण ही है अन्यथा पाने वाला स्विच ऑफ नहीं करता बल्कि काल करके सूचना देकर मोबाइल वापस कर ईमानदारी का परिचय देता। पुलिस ने हर सम्भव मदद कर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।(साथ मे तहरीर की कापी संलग्न)

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News