संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद।* मिर्जामुराद (गौर) गांव स्थित इलेक्ट्रिक बस के कंडक्टरों ने मंगलावर की तड़के से ही हड़ताल कर गेट पर धरना देकर बस परिचालन किया ठप।कंडेक्टरों का आरोप है पांच माह से हम लोगों का वेतन नही आ रहा है जिसके वजह से खाने तक के पैसे नही है परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।जब भी सुपरवाइजर सौरभ सिंह से वेतन के लिये कहां जाता है तो उनके द्वारा केवल आश्वासन दिया जाता है कि जल्द ही वेतन का भुगतान आपके खाते में कर दिया जायेगा।लेकिन पांच माह बीत जाने के बाद भी वेतन न आने के कारण वजह मंगलवार को 127 कंडेक्टरों ने ई बस चार्जिंग स्टेशन के गेट से बस को बाहर नही जाने दिया और सभी लोग हड़ताल पर रहे।परिचालकों की मांग है की जबतक हम लोगो का वेतन नही आ जाता हम बस संचालन नही होने देंगे हड़ताल पर रहेंगे।साथ ही की बताया अप्रैल माह बीतने वाला है बच्चों का स्कूल में एडमिशन करवाना है घर का खर्चा है इस स्थिति में वेतन न मिलने से बच्चों का एडमिशन भी नही हो पा रहा है खाने तक के लाले पड़ गए है।कंडक्टरों ने आरोप लगाया की जब हम लोगो की ज्वाइनिंग हुई थी तो 5 रुपया 30 पैसे पर किलो मीटर पर हुआ है लेकिन हम लोगों को 3 रुपये 80 पैसे किलो मीटर के हिसाब से ही वेतन दिया जाता है इसकी भी शिकायत हम लोगो द्वारा कई बार किया गया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई।वही इस बाबत सुपरवाइजर सौरभ सिंह से बात करना चाहा वे कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।इलेक्ट्रिक बस का पहिया रुकने से वाराणसी के विभिन्न जगहों पर आने, जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वही सुपरवाइजर द्वारा लखनऊ के किसी अधिकारी बात करने पर परिचालकों को आश्वासन मिला की बुधवार तक आपके के खाते में मार्च तक का वेतन भेज दिया जायेगा उसके बाद परिचालकों ने लगभग साढ़े आठ घण्टे बाद बाद हड़ताल वापस लेकर काम पर लौटे।हड़ताल पर रहने वाले परिचालकों में राजेंद्र पाल, अजय पटेल, सैफ, साह आलम, अभिनाश सिंह, बलविंदर यादव, नीरज सरोज, इरफान, सोनू पटेल, विपुल सिंह, गुड्डू सरोज, आशुतोष विक्रम, राजेश, राम बाबू, अखिलेश पाल,चन्द्र भान सहित आदि दर्जनों कंडक्टर शामिल रहे।