UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

दिनदहाड़े जान से मारने के लिए दबंग ने पिस्टल लेकर दौड़ाया

Updated on: 13 June, 2026

रजनी सोनी की खास रिपोर्ट

दिनदहाड़े जान से मारने के लिए दबंग ने पिस्टल लेकर दौड़ाया
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ओलांदगंज के व्यस्त इलाके में गुरुवार दिन के लगभग 2:30 बजे हौसला बुलंद बदमाशों ने एक एक व्यक्ति को जान से मारने की नियत से खुलेआम तमंचा लेकर उसे दौड़ा लिया। जिस समय यह घटना घटित हो रही थी उस समय सड़क पर जा रहे राहगीरों में भगदड़ मच गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गश्त कर रहे सरायपोखता के सिपाही आशीष साहनी और श्याम जी भारती दोनों सिपाहियों ने बदमाशों में से एक को पकड़ लिया। घटना को बदमाशों ने किस कारण से अंजाम दिया है उसका पता लगाने के लिए पुलिस की टीम लग गई है। जैसे ही यह बदमाश पकड़े गए चौकी प्रभारी अरविंद कुमार सिंह अन्य सहयोगी जवानों के साथ भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल इलाका पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं क्षेत्र में सरेआम पिस्टल लेकर एक व्यक्ति को दौड़ा लेने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। दूसरी तरफ जिस व्यक्ति को बदमाशों द्वारा दौड़ाकर गोली मारने का प्रयास किया गया था उस व्यक्ति की तलाश करने में पुलिस जुटी हुई है ताकि वह व्यक्ति इन बदमाशों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करा सके। समाचार लिखे जाने तक पुलिस पूछताछ कर रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News