संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मुथा अशोक जैन द्वारा कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में एक गोष्ठी आयोजित की गई। उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध श्री संतोष कुमार सिंह, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था श्री एस चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री रामसेवक गौतम, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन श्री अमित कुमार, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन श्री विक्रान्त बीर, पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा एवं अभिसूचना) श्री सूर्यकान्त त्रिपाठी पुलिस उपायुक्त ( यातायात एवं प्रोटोकाल ) श्री प्रबल प्रताप सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त (प्रोटोकॉल एवं स्टाफ आफिसर नीरज कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं अपराध श्रीमती ममता रानी चौधरी, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री राजेश कुमार पाण्डेय, एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री आनन्द सिंह राजपूत, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त (प्रशि()) आई0पी0एस) श्रीमती किरन यादव व अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।गोष्ठी के दौरान कमिश्नरेट वाराणसी में आगामी G-20 से सम्बन्धित कार्यक्रम, खेलो इण्डिया की तैयारी, शपथ ग्रहण व अन्य कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तार से समीक्षा की गई एवं सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।