विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0 150/2023 धारा 498ए/304बी | भादवि व 3/4 डीपी एक्ट थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. खिचडू यादव पुत्र स्व० तुलसी यादव निवासी ग्राम रामपुर चन्द्रावती थाना चौबेपुर वाराणसी व 2. लाल बहादुर यादव पुत्र खिचडू यादव निवासी ग्राम रामपुर चन्द्रावती थाना चौबेपुर वाराणसी से आज दिनांक 19.04.2023 को समय 11.45 बजे अभियुक्तगण के घर ग्राम रामपुर चन्द्रावती थाना चौबेपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 रमेश चन्द्र,का0 बृजेश कुमार,का0 बृजभान यादव थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।