रजनी सोनी की खास रिपोर्ट
जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव में स्थित ईदगाह के पीछे हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक की लाश को काफी देर तक पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन फिर भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रविवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने एक युवक जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है। उसकी लाश देखकर एकत्रित होने लगे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण व राहगीर का मेला लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को रखकर काफी देर तक पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक नीले रंग का लोवर। और हरी कलर की टी शर्ट पहने हुए हैं जिसका रंग सांवला है। मृतक की लाश देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि उसका गला घोट कर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के लाश घर में रख दिया है ताकि इसकी पहचान कराई जा सके। अभी तक कहां का रहने वाला है और उसकी हत्या किसने किया है इसका पता लगाने के लिए सराय ख्वाजा पुलिस छानबीन कर रही है।