UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*शहीद कृष्ण चंद तिवारी को पुण्य तिथि पर दिया गया श्रध्दांजलि।*

Updated on: 17 April, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

------------------------------------

*रामेश्वर*। रामेश्वर तीर्थ धाम निवासी शहीद कृष्णचंद तिवारी के 17वी पुण्य तिथि पर क्षेत्र के पूर्व सैनिकों व जनप्रतिनिधियों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी। कृष्णचंद तिवारी 2991911 नायक राजपूत रेजिमेंट में 25 फरवरी 92 को भर्ती हुए थे।15 वर्ष तक देश की सेवा करते हुए गत 27 जनवरी को राजौरी क्षेत्र (जम्मू कश्मीर) के इखनी पोस्ट पर तैनात थे। लश्करे तोइबा और जैश मोहम्मद आतंकियो के साथ सुबह 5 बजे भोर में उनके मंसूबो को नाकाम करते हुए सीने पर 3 गोलियां खाकर शहीद हो गए थे। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद के घर लोगो का जमावड़ा शाम को लग गया। प0 विजय शंकर तिवारी ने मंगलाचरण के साथ दीप प्रवलित कराया।पत्नी संध्या तिवारी,इकलौता पुत्र विकास तिवारी पुत्री कुमुद,रितिका

बड़े भाई रामजी तिवारी भाभी श्री मति राजदेवी भतीजे त्रिभुवन व संजय तिवारी ने अश्रुपूरित नेत्रों से शहीद को टीका लगाकर याद किया।क्षेत्र के पूर्व सैनिक रविशंकर पांडेय,डॉ0 आर के सिंह, त्रिवेणी सिंह,राज्य प्रशिक्षक व पत्रकार के0 एल0 पथिक,प्रधान जगापट्टी घनश्याम सिंह यादव,डॉ0मंगला सिंह,रामगोपाल चौरसिया,कन्हैया मौर्य,कृष्ण कुमार सिंह,मुन्ना सेठ,शिवप्रकाश सेठ,सुनील सिंह,नागेंद्र यादव,राहुल त्रिपाठी,बीडीसी विशाल कुमार गुप्ता,त्रिभुवन त्रिपाठी,संजय त्रिपाठी उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News