सौरभ सिंह की खास रिपोर्ट
*वाराणसी l* उत्तर प्रदेश की योगी सरकार स्वच्छता जल संरक्षण पर विशेष जोर दे रही है पर वहीं दूसरी तरफ वाराणसी जिले के आराजी लाइंस ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहोरवा (द.) सरकार के इन मंसूबों पर मानो पतीला लगा रही है देखा जाय तो ग्राम पंचायत मे निर्माणाधीन एसएलडब्ल्यूएम (सालिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट) परियोजना के अंतर्गत कूड़े दान का निर्माण किया जा रहा है परन्तु यह निर्माण कार्य बिल्कुल ही मानक के विपरीत होता दिखाई दे रही है, सरकार के इस लाभकारी योजना में धड़ल्ले से पुरानी ईट और सफेद बालू का प्रयोग करके जिम्मेदार मानो कोरम पूरा कर रहे हैं, अगर इस योजना को आराजी लाइन ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी मजबूती से धरातल पर उतारे तो ये ग्रामीण जनता के लिए वरदान साबित होगा यही नहीं देखा जाय तो स्वच्छता के साथ ही जल संरक्षण में भी वरदान साबित होगी परियोजना पूरी होने के बाद न सिर्फ पंचायतों में लोगों के घरों से निकलने वाले जल का प्रबंधन होगा, बल्कि घरों से निकलने वाले कूड़े आदि ठोस कचरे का भी व्यवस्थित निस्तारण किया जा सकेगा परंतु आराजी लाइंस ब्लॉक के ग्राम सभा सिहोरवा (द.) इस योजना पर मानो कोरम पूरा करता नजर आ रहा है l और वही जिम्मेदार ग्राम विकास अधिकारी विजय कुमार का इस संबंध में कहना है कि अभी इस निर्माण कार्य में ईट का प्रयोग नहीं हो रहा है